विश्व क्रिकेट में इन दिनों भले ही हर किसी का ध्यान विराट कोहली पर है और विराट कोहली के इस खतरनाक खेल कारण भारत के ही उनके साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा उनसे बिल्कुल भी कम नहीं रहे हैं। रोहित शर्मा का नाम भी मौजूदा समय में क्रिकेट जगह में खूब चमक रहा है।
रोहित शर्मा के बारे में ये वास्तविकता शायद ही जानते होंगे आप
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में तो बहुत ही खतरनाक साबित हो रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने एक के बाद एक कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। उससे उन्होंने क्रिकेट जगत को एक हिटमैन दिया है। ऐसा खिलाड़ी जो वनडे में बड़ी-बड़ी पारियां खेलने की काबिलियत रखता हो।

लेकिन आज हम रोहित शर्मा के बारे में जो बताने जा रहे हैं उस पर आप शायद ही विश्वास करेंगे। रोहित शर्मा की एक ऐसी वास्तविकता जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं।
2005 तक तेज गेंदबाजी के तौर पर जाने जाते थे रोहित शर्मा
जी हां ये वास्तविकता है कि रोहित शर्मा अपने करियर की शुरुआत में एक तेज गेंदबाज बनना चाहते थे और उन्होंने तेज गेंदबाज बनने की तरफ अपने कदम भी बढ़ा दिए थे। ये बात तब की है जब वो जूनियर क्रिकेट खेला करते थे।

साल 2005 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम भारत के दौरे पर आयी। इसमें एक मैच के दौरान रोहित शर्मा दाएं हाथ कीअपनी एक अंगुली तुड़वा बैठे।
अंगुली टूटने के बाद बने बल्लेबाज, आज कर रहे हैं कमाल
इस चोट ने रोहित शर्मा का तेज गेंदबाजी के तौर पर करियर बनाने के सपने पर पानी फेर दिया। क्योंकि अंगुली की चोट से वो गेंद को ग्रिप नहीं कर पा रहे थे।

ऐसे में रोहित ने यहीं से एक बल्लेबाज के रूप में अपना फोकस करना शुरू किया। और वो दिन जब उन्होंने अंगुली टूटने के बाद बल्लेबाज बनने की ठानी और आज का ये दिन रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार हो गए। जिनके नाम सबसे ज्यादा 3 बार वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा है।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post इस घटना ने रोहित शर्मा को बना दिया गेंदबाज से बल्लेबाज, क्रिकेट जगत को मिला हिटमैन appeared first on SportzWiki Hindi.