इंटरनेट डेस्क। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कई अहम मुकाबलों में अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत मैच जीताने में अहम योगदान दिया है। भारत के इस चाइनामैन गेंदबाज ने कम उम्र में ही कई शानदार रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की है। भारत के इस चाइनामैन गेंदबाज ने हाल ही वेस्टीइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।
प्राइवेट सेक्रेटरी की इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
आपको बता देतें हैं कि जब से कुलदीप यादव अंतरराष्ट्रीय मैचों में डेब्यू (मार्च-2017) किया है, तब से लेकर अब तक तीनों ही प्रारूपों में किसी भी भारतीय गेंदबाज के मुकाबले सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड यादव के नाम ही दर्ज है। आपको बता दें कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अब तक अपने करियर में टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 47 मैच खेले हैं और 104 विकेट झटके हैं। यादव ने हाल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए विशाखापट्टम के मैदान में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
10वीं, 12वीं पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मामलें में दूसरे स्थान पर है। बुमराह ने 2017 से अब तक तीनों फार्मेट में कुल 47 मैच खेले है। बुमराह ने इस दौरान 88 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में कामयाबी हासिल की है। इसके बाद एक और शानदार रिकॉर्ड आपको कुलदीप यादव का बता देते है। क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में पांच-पांच विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे स्पिनर का रिकार्ड भी चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के नाम दर्ज है। हैं।