Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्यों संन्यास के बारे में सोच रहे थे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले मोहम्मद हफीज

मोहम्मद हफीज इन दिनों चर्चा का विषय बन गए हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाकर पाकिस्तानी बल्लेबाज ने ये साबित कर दिया हैं कि इस उम्र में भी उनके अंदर क्रिकेट बसा हुआ हैं 38 की उम्र के हफीज क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना चुके थे मगर अपनी पत्नी के कहने पर खुद को रोक लिया और प्रतियोगी टीम के खिलाफ शतक लगा दिया।


क्या कहा मोहम्मद हफीज की पत्नी ने

दुबई में पकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले पकिस्तान टेस्ट मैच में 38 साल के हाफिज ने शानदार शतक लगाया हैं। बता दे हाफिज ने दो साल के बाद अपनी टीम में वापसी की हैं और टीम में आते ही उन्होंने अपनी प्रतियोगी टीम के खिलाफ 126 रन बनाकर शानदार शतक लगाया हैं। ये बेहतरीन पारी खेल कर उन्होंने दुनिया को बता दिया हैं कि उनके अंदर का क्रिकेटर अभी मरा नहीं हैं। एक वो भी वक्त था जान इस खिलाडी ने क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था मगर इनकी पत्नी नाजिया ने उन्हें ये करने से रोक लिया।


पकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब ने भी दी सलाह

हफ़ीज़ ने बताया कि पिछले महीने जब मेरा एशिया कप के दौरान पाक टीम में सिलेक्शन नहीं हुआ था तो

मैं” मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। मैंने संन्यास लेने के बारे में सोच ही लिया था बस घोषणा करना बाकि रह गया था। उसी वक्त मेरी पत्नी ने मुझे ये करने से रोक दिया उसके बाद पकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब ने भी मुझे फोन पर यही कहा कि आप अभी संन्यास न लो।”

शोएब सहित उनकी पत्नी का समझाना उन के लिए सही साबित हुआ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया वह आगे बात करते हुए ये भी कहते हैं कि, “संन्यास के बारे में सोच कर इस तरह से टीम में कमबैक करना एक सुखद अहसास हैं मेरे लिए मेरी टीम ने मेरा खुले दिल से स्वागत किया इससे मेरा खुद का कॉन्फिडेंस और बढ़ गया हैं।”


कुछ ऐसा रहा हफ़ीज़ का करियर

हफ़ीज़ को पिछले दो साल पहले ख़राब खेलने के कारण टीम से बाहर निकाल दिया गया था जिसके बाद इस खिलाडी ने बहुत कोशिशे की मगर टीम के अंदर एंट्री नहीं मिल पायी। 2003 में हफीज ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला इतना ही नहीं इनके नाम पर 200 वनडे मैच हैं। जिसमें इस खिलाडी ने 6107 रन बनाये हैं। इसके अलावा अगर इनके टेस्ट मैच के करियर का जिक्र करे तो इन्होने 50 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें इन्होने 3452 रन अपने खाते में डाले हैं। इसे दौरान इन्होने 12 अर्धशतक और 9 शतक भी बनाये हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्यों संन्यास के बारे में सोच रहे थे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाने वाले मोहम्मद हफीज appeared first on SportzWiki Hindi.