Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल प्रशंसको के लिए बुरी खबर, विश्वकप की वजह से आईपीएल से नाम वापस ले सकते हैं विराट समेत ये भारतीय खिलाड़ी

2019 वर्ल्ड कप शुरु होने से अब ज्यादा समय नही बचा है. भारत 2011 के बाद इस बार फिर से वर्ल्ड कप पर कब्जा करना चाहेगा. इसके लिए टीम इंडिया ने तैयारी भी शुरू कर दी है. टीम लगातार प्रयोग कर रही है और टीम को संतुलित करने का प्रयास कर रही है. वही इस वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया एक और बड़ा कदम उठा सकती है. आइये जानते है वो टीम का बड़ा कदम:

टीम के स्टार खिलाड़ी चोट से रहें है जूझ 

विराट कोहली

टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. भारत ने अभी हाल में ही एशिया कप अपने नाम किया है. वही इसके अलावा भारत अभी तक लगातार अपने घरेलू सीरीज में दस सीरीज जीत चुका है. वही टीम का शीर्षक्रम बेहद ही शानदार फॉर्म है. टीम के लिए धवन, विराट और रोहित लगातार रन बना रहें है.

लगभग हर मैच में टीम के ये तीन बल्लेबाज़ एंकर की भूमिका में नज़र आते है. जिस वजह से टीम इंडिया इस समय बेहद मजबूत नज़र आ रही है और टीम इंडिया को वर्ल्ड कप का दावेदार भी माना जाता है.

लेकिन इसके अलावा टीम के लिए एक चिंताजनक बात भी है. स्टार खिलाड़ी विराट कोहली लगातार चोट की समस्या से जूझ रहे है. वही खुद रोहित भी कंधे की चोट के बाद ही मैदान में वापस आए है. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले टीम के स्टार खिलाड़ी कई बड़े कदम उठा सकते हैं.

आईपीएल से नाम ले सकते है वापस 

ऐसे में साफ़ है कि चोट की वजह से टीम इंडिया खिलाड़ियों को लेकर कोई भी खतरा नही लेना चाहती है.ऐसे में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी एक कदा कदम उठा सकते है. ये तीनो खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए खुद को फिट रखने के लिए आईपीएल से अपना नाम वापस ले सकते है. इस फैसले से कई क्रिकेट फैन्स निराश हो सकते है, लेकिन उनके इस फैसले की वजह से टीम इंडिया को ही फायदा होगा.

The post आईपीएल प्रशंसको के लिए बुरी खबर, विश्वकप की वजह से आईपीएल से नाम वापस ले सकते हैं विराट समेत ये भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.