इंटरनेट डेस्क। कल खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का चौथे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 224 रनों से मात देकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। कल के मैच में भारत की और से शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (167) और अम्बाती रायडू (100) के शतक के बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 377 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया है। साथ ही राजस्थान के तेल गेंदबाज खलील अहमद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज को मात्र 153 रन पर ही समेट दिया।
साथ ही रिकॉर्ड की बात करे तो कल रोहित शर्मा ने शानदार 137 गेंदों में 167 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 20 चौके और 4 छक्के लगाये साथ ही अपने करियर का 21वां शतक लगाया। युवा गेंदबाज़ खलील अहमद ने शानदार गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी। लगातार तीन वनडे में तीन शतक बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच में कुछ कमाल नही दिखा पाए। साथ ही अम्बाती रायडू ने भी शानदार पारी खेलकर शतक लगाया। जीत के बाद विराट कोहली ने पूरी टीम को जीत का श्रेय देते हुए अम्बाती रायडू की जमकर तारीफ़ की है।
विराट कोहली ने कहा है की अंबाती रायुडू को नंबर चार खेलने का मौका दिया। उसने इस मौके को भुनाकर अच्छा प्रदर्शन किया। हम 2019 विश्व कप तक रायुडू का समर्थन करते रहेंगे। साथ ही विराट कोहली ने खलील अहमद की तारीफ करते हुए कहा की खलील ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते देख काफी अच्छा लगा। साथ ही उन्होंने दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
Herald