Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकॉर्ड ब्रेकर विराट कोहली को शोएब अख्तर ने दिया ये चैलेंज, जानें

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज भले ही कप्तान के तौर पर विराट कोहली के लिए अभी तक कुछ ख़ास नहीं रही हो लेकिन एक खिलाड़ी के तौर कोहली के लिए यह सीरीज शानदार रही है। जहां दूसरे मैच में शतक लगाकर विराट ने वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया वहीं तीसरे वनडे में शतक लगाकर विराट लगातार तीन शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए है। हालाँकि विराट के लिए ये रिकॉर्ड काफी नहीं है क्योंकि अभी कुछ और रिकॉर्ड भी है जो कि उनका इंतज़ार कर रहे है।

ये शानदार रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने कोहली, सचिन ने दी बधाई

वैसे तो पूरा क्रिकेट जगत ही विराट कोहली का प्रशंसक है जिनमें से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी एक है। पुणे में तीसरा शतक लगाने के बाद शोएब ने विराट को बधाई के साथ साथ एक चैलेंज भी दिया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शोएब ने कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में 120 शतक लगाने का चैलेंज दिया है।

अपने सन्देश में शोएब ने लिखा कि 'गुवाहाटी, विशाखापत्तनम, पुणे, लगातार तीन शतक बनाने वाले विराट कोहली एक अलग ही तरह के ही व्यक्ति है, ऐसा करने वाले वह भारतीय हैं.. वह क्या शानदार रन मशीन हैं। मैं आपके लिए एक नया टारगेट सेट करता हूं। आप ऐसा ही खेलते रहे और 120 शतक बनाये। बता दें कि विराट एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार तीन शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के आठवें खिलाड़ी है।

गौरतलब है कि शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली ने पहले वनडे में 140, दूसरे वनडे में 157 और तीसरे वनडे में 107 की शतकीय पारी खेली। हालाँकि पहले मैच को छोड़कर वे बाकी दोनों मैचों में टीम को जीत नहीं दिला सके। सीरीज का चौथा मैच 29 अक्टूबर को मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेला जाएगा।



Herald