भारत के स्टार स्पीडस्टार उमेश यादव का आईपीएल में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. उनके इस प्रदर्शन ईनाम उनको इस बार इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफटीम में शामिल कर के मिला था. जिसके बाद अब उनकी काफी लंबे समय बाद लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वापसी हुई थी.ऐसे में अब उन्होंने लिमिटेड ओवर क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर बात की.
मुझे पता है अच्छा करने पर टीम में होगी वापसी

टीम में अपन चयन को लेकर बात करते हुए उमेश यादव ने कहा कि
“मैंने इससे पहले आखिरी वन डे मैच 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में खेला था. मुझे लगता है कि चयनकर्ता आईपीएल में मेरे प्रदर्शन से प्रभावित हुए थे. जिस वजह से उन्होंने सोचा होगा कि उमेश यादव ने रेड बॉल क्रिकेट ज्यादा खेल रहा है. ऐसे में उसे रेड बॉल क्रिकेट से थोड़ा से आराम देते है. मुझे को लेकर कोई भी हैरानी नही थी. मुझे हमेशा से पता था कि अगर मैं अच्छा करूँगा तो मैं लिमिटेड ओवर में भी अच्छा करूँगा. मैंने इंग्लैंड में वही किया जो मैं बेहतर तरह से कर सकता था. मैंने इस दौरान योर्केर्स और स्विंग का अच्छे से प्रयोग किया.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब आप खेलना शुरू कर देते है, तो तब आप ये नही सोचते है कि आप को हर टूर और हर मैच के लिए टीम में शामिल किया जाएगा. कभी-कभी आप भी टीम से ड्राप हो सकते है. ऐसे में आप को लगातर मेहनत करने की जरूरत है और वापसी की कोशिश करनी होती है.

आगे बोलते हुए कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी हुआ है. मुझे हमेशा से इस बात का अंदाजा था कि
“अगर मैं अच्छा करूँगा तो मुझे टीम में शामिल किया जाएगा और अगर मेरा प्रदर्शन ख़राब हुआ तो मुझे भी टीम से बाहर कर दिया जाएगा. ऐसे में मेरे लिए इसमें कोई भी खास बात नही है.”
The post उमेश यादव ने कहा एक बार भारतीय टीम से ड्राप होने के बाद सिर्फ इस शर्त पर मिलती हैं दोबारा जगह appeared first on SportzWiki Hindi.