Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन की वजह से इन भारतीय खिलाड़ियों की वनडे टीम में जगह पक्की होनी चाहिए

एशिया कप 2018 खत्म हो गया है. इस बार भारत ने एशिया कप पर रिकॉर्ड 7वीं बार कब्ज़ा किया है. ऐसे में अब कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन की लगातार तारीफ हो रही है.

ऐसे में आइये जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को एशिया कप के बाद टीम इंडिया की लिमिटेड ओवर टीम में जगह पक्की कर देनी चाहिए.

तो आइये जानते है कौन हैं वो तीन खिलाड़ी:

खलील अहमद 

Image result for khaleel ahmed

ज़हीर खान के संयास लेने के बाद भारत लगातार बाएं हाथ के गेंदबाज़ की खोज कर रहा है. इसके लिए भारत ने जयदेव उनादकट को भी टीम में मौका दिया था. उनका प्रदर्शन भी कुछ ख़ास नही रहा था. ऐसे में अब उनकी जगह पर खलील अहमद को जगह दी थी.

हांगकांग के खिलाफ उन्होंने जिस तरह से दबाव में प्रदर्शन किया है वो दिखाता है, कि अब टीम इंडिया का तलाश खत्म हो चूका है. उन्होंने इस मैच में तीन विकेट हासिल किये थे. ऐसे में अब टीम इंडिया को उन्हें तीसरे तेज़ गेंदबाज़ के रूप में टीम में शामिल कर लेना चाहिए.

केदार जाधव 

केदार जाधव इस समय भारत के लिए द गोल्डन आर्म की तरह हो गए है. टीम को जब भी विकेट की जरूरत होती है केदार आ कर विकेट हासिल कर लेते है. इसके अलावा केदार अपनी पॉवर हिटिंग और मैच फिनिशिंग के लिए भी जाने जाते हैं.

ऐसे में अब जब धोनी की फिनिशिंग स्किल्स लगातार कम हो रही है, तो केदार जाधव टीम में एक फिनिशर के साथ-साथ एक आल राउंडर की भूमिका भी अदा कर सकते हैं.

अम्बाती रायडू 

Image result for ambati rayudu

वर्ल्ड कप से पहले भारत लगातार नंबर 4 के बल्लेबाज़ की तलाश कर रहा है. हाल में ही रायडू ने एशिया कप में तीन अर्धशतक लगा कर अपनी उपयोगिता साबित कर दी है.

ऐसे में साफ़ है कि भारत अब नंबर 4 के लिए रायडू को टीम को शामिल कर सकते है. आईपीएल के दौरान उन्होंने साबित भी कर दिया था कि वो किसी भी स्थान पर खेल सकते हैं.

The post एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन की वजह से इन भारतीय खिलाड़ियों की वनडे टीम में जगह पक्की होनी चाहिए appeared first on SportzWiki Hindi.