खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (नाबाद 82) और ट्रेविस हैड (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के कारण पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच अन्तिम दिन रोमांचक मोड़ पर पहुंंच गया है।
अन्तिम दिन कंगारू टीम ने लंच के समय तक तीन विकेट पर 215 रन बना लिए हैं। अब उसे टेस्ट शृंखला में बढ़त बनाने के लिए 247 रन बनाने की आवश्यकता है। जबकि अभी उसके सात विकेट शेष हैं।
IndvsWi : दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा, ये होगी विराट बिग्रेड
हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए ये लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उसे तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी, क्योंकि उसे अब खेलने को केवल 61 ओवर ही मिलेंगे।
B'day Spl : जानिए हार्दिक पांड्या की जिदंगी से जुड़े कुछ अनसुनी किस्से
इससे पहले चौथे दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने सात गेंद के अंदर तीन विकेट हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को संकट में डाल दिया था। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों आरोन फिंच (49) और उस्मान ख्वाजा ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की।
अपनी खराब फार्म को दूर करने के लिए अब धोनी खेलेंगे ये टूर्नामेंट
इसके बाद इसी स्कोर पर पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने ऑस्ट्रेलिया को तीन झटके देकर परेशानी में डाल दिया। इस पारी में मार्श बंधु तो खाता भी नहीं खोल पाए।इसके बाद उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हैड ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 128 रन की साझेदारी कर अपनी टीम की जीत की उम्मीद जगा दी है।