पाकिस्तान की टीम इस समय दुनिया की सबसे बेहतरीन टी-20 टीम में शामिल है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए 3 टी-20 मैचों की सीरीज पर पाकिस्तान ने 2-0 से कब्जा जमा लिया। पाक टीम आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भी इस समय दुनिया की नंबर 1 टीम है। उनके बल्लेबाज और गेंदबाज लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम अभी तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है।
दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद दूसरे मैच में भी उन्होंने 11 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम ने 147 का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को 136 रनों पर रोक दिया।
पहले मैच के हीरो इमाद वसीम ने दूसरे मैच में भी शानदार गेंदबाजी की। ग्लेन मैक्सवेल ने 37 गेंद पर 52 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे। इस तरफ पाक ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
फखर जमान ने किया शानदार रन आउट

पाकिस्तान के फखर जमान ने शानदार फील्डिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बेन मैकडरमोट को रन आउट कर दिया। जमान ने डाइव लगाकर उलटे हाथ से विकेट पर निशाना लगा दिया। इस समय बेन क्रीज में नहीं पहुँच पाए थे।
क्रिकेट में इस तरह का रन आउट काफी कम देखने को मिलता है। इसकी शुरुआत सबसे पहले जोंटी रोड्स ने की थी। उसके बाद से जब भी कोई फील्डर इस तरह रन आउट करता है तो उनकी तुलना जोंटी रोड्स से होती है।
जोंटी रोड्स ने भी नहीं किया होगा ऐसा
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने मैच में बाद फखर की तुलना जोंटी रोड्स से की। उन्होंने इस रन आउट को अब तक का सबसे बेहतरीन रन आउट बताया। सरफराज अहमद ने कहा
“मुझे लगता है जिस तरफ फखर जमान ने रन आउट किया। यहाँ तक की जोंटी रोड्स ने भी ऐसा नहीं किया होगा।”
देखें वीडियो:
FAKHAR ZAMAN
Best Run Out I have ever seen
pic.twitter.com/ObCYQhS2Dj
— – (@AqeelSays_) October 26, 2018
The post वीडियो: सरफराज अहमद ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को बताया जोंटी रोड्स appeared first on SportzWiki Hindi.
