खेल डेस्क। भारतीय बैंडमिंटन स्टार और गत चैंपियन किदाम्बी श्रीकांत और महिलाओं में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अन्तिम चार में अपनी जगह बना ली है।
श्रीकांत ने हमवतन समीर को और सायना नेहवाल ने आठवीं सीड जापान की नोजोमी ओकुहारा को शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
INDvWI: पहले वन-डे के लिए हुई टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिला डेब्यू करने का मौका
गत चैम्पियन श्रीकांत ने समीर वर्मा को तीन गेमों तक चले मुकाबले में 22-20, 19-21, 23-21 से शिकस्त देकर खिताबी जीत की ओर से कदम बढ़ाए। श्रीकांत ने ये मुकाबला एक घंटे 18 मिनट में अपने नाम किया।
वहीं लंदन ओलपिंक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवा ने 58 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जापानी खिलाड़ी को 17-21, 21-16, 21-12 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
हालांकि मैच में सायना नेहवाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे पहले की गेम में जापानी खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके बाद विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी सायना ने शानदार वापसी करते हुए लगातर दो गेम जीत मैच अपने नाम किया।
भारत-वेस्टइंडीज वनडे शृंखला कल से, ये भारतीय अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं नए रिकॉर्ड
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का अब फाइनल में पहुंचने के लिए 19वीं रैंकिंग की इंडोनेशिया की खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से मुकाबला होगा। वहीं महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को टॉप सीड जापानी जोड़ी युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता से हार का सामना करना पड़ा।