Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

होटल में करता था वेटर का काम अब विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मचाई खलबली

विजय हजारे ट्रॉफी में आज पहला और दूसरे क्वार्टरफाइनल खेला जा रहा है। पहले क्वार्टरफाइनल में मुंबई की टीम ने बिहार को आसानी से 9 विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरे क्वार्टरफाइनल फाइनल में दिल्ली और हरियाणा के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। दिल्ली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने इस मैच में हैट्रिक विकेट लिया।

39वें ओवर में किया कारनामा

कुलवंत ने हरियाणा की पारी के 39वें ओवर की अंतिम 3 गेंदों पर 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। उन्होंने सबसे पहले चैतन्य बिश्नोई को आउट कर हरियाणा के लिए बन रही 140 रनों की साझेदारी को तोड़ी। चैतन्य ने 85 रन बनाये थे। उनके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने प्रमोद चंदीला को आउट कर दिया।

उसके बाद हरियाणा के कप्तान अमित मिश्रा को एलबीडबल्यू आउट कर उन्होंने अपना हैट्रिक पूरा किया। उन्होंने शुरूआती ओवरों में भी दो बल्लेबाजों को आउट किया था। हैट्रिक के कुछ ओवर बाद उन्होंने एक और विकेट हासिल किया। मैच में उन्होंने 31 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पूत किया।

आईपीएल में आरसीबी टीम का हैं हिस्सा

कुलवंत खेजरोलिया आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम का हिस्सा है। उन्होंने यह हैट्रिक भी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही लिया है। आईपीएल ऑक्शन में उन्हें 85 लाख रूपये मिले थे।

इससे पहले वह मुंबई इंडियन टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। दिल्ली के इस तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रूपये में खरीदा था।

आसान नहीं थी क्रिकेटर बनने की राह

सिर्फ 17 लिस्ट ये मैच में 43 विकेट चटका चुके मूल रूप से राजस्थान के झुनझुनू जिले के रहने वाले हैं। क्रिकटर बनने से पहले वह गोवा में के होटल में वेटर का काम करते थे। उसके बाद क्रिकेट खेलने की चाहत में वह घर वालों से झूठ बोलकर दिल्ली आ गए। दिल्ली में छोटे- मोटे मैच खेलकर और अंपायरिंग करते वह कुछ पैसे कमाते थे।

इसके बाद उन्होंने एलबी शास्त्री एकेडमी ज्वाइन की। वह क्लब के हॉस्टल में ही रहे। इस दौरान उनके पास खेलने के लिए जूते भी नहीं हुआ करते थे। एकेडमी के कोच संजय भारद्वाज ने उन्हें जूते दिलवाए। वह गौतम गंभीर को प्रैक्टिस करवाया करते थे। इस दौरान गौतम गंभीर ने कोच संजय भारद्वाज से कुलवंत की तारीफ भी की थी। इसके बाद उनके लिए रास्ते खुलते चले गए।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post होटल में करता था वेटर का काम अब विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मचाई खलबली appeared first on SportzWiki Hindi.