चीन| भारतीय फुटबाल टीम के डिफेंडर अनस एडाथोडिका का कहना है कि चीन को उनके घरेलू दर्शकों के सामने हराना मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं। अखिल भरतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने अनस के हवाले से बताया, “चीन के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना बहुत मुश्किल होगा लेकिन जीत दर्ज करना नामुमकिन नहीं है। हमने लगातार 13 मैचों तक हार नहीं झेली जिसमें हाल मे हमने नौ मैच जीते हैं और यह टीम की कड़ी मेहनत को दर्शाता है।”
अनस ने कहा, “कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है और खिलाड़ियों ने भी उसका जल्द जवाब दिया। भारतीय फुटबाल में अभी सब अच्छा महसूस कर रहे हैं और इससे टीम में सकारात्मक भाव फैलता है।”
भारत एशियन कप की तैयारियों के रूप में शनिवार को चीन के खिलाफ दोस्ताना मुकाबला खेलेगा। दानों देशो ने 17 बार एक-दूसरे का सामना किया है जिसमें 12 बार चीन ने जीत दर्ज की है।
The post कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया : अनस एडाथोडीका appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.