Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपनी तूफानी पारी के दौरान रोहित ने बना डाले ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली के साथ रविवार को गुवाहटी में तूफानी पारी खेल भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में आठ विकेट से आसान जीत दिलाई।मैच में जहां विराट कोहली ने अपने करियर का 36वां शतक लगाया वहीं रोहित शर्मा ने 20वां वनडे शतक लगाया।

पहला वनडे: रोहित और विराट की तूफानी पारियों से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

रोहित शर्मा ने 117 गेंदों पर खेली गई 152 रन की शतकीय पारी के दौरान कई रिकॉड अपने नाम किए हैं। इस पारी के साथ ही वह एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150 प्लस का स्कोर खड़ा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने अपने एकदिवसीय क्रिकेट करियर में छठी बार 150 प्लस का स्कोर खड़ा किया है। इस मामले में उन्होंने भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों ही खिलाडिय़ों ने पांच-पांच बार 150 प्लस का स्कोर खड़ा करने का कारनामा किया था।

इंग्लैंड ने दर्ज की श्रीलंका पर तीसरी जीत

अपनी 152 रन की तूफानी पारी के दौरान रोहित ने सचिन का वनडे क्रिकेट में एक और रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के लगाने का सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सचिन ने बतौर सलामी बल्लेबाज 167 छक्के लगाए थे। रोहित ने अपनी पारी के दौरान आठ छक्के लगाए थे।

एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को दी 3-1 से मात

इस दौरान रोहित शर्मा ने अपने चार हजार अन्तरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए हैं। हालांकि सबसे तेज इस उपलब्धि को हासिल करने में वह सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। रोहित ने 87वीं और गावस्कर ने 86वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी।