Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने फिटनेस को लेकर दिया ये बड़ा बयान

बाकि सभी खेलों की तरह क्रिकेट में भी खिलाड़ी की शारीरिक फिटनेस को काफी ज्यादा इम्पोर्टेंस दी जाती हैं. इस समय दुनिया की सारी क्रिकेट की टीमों के फिटनेस के नियम काफी सख्त हैं. शायद इसी वजह से सभी खिलाड़ी उन नियमों पर खरे उतरने के लिए बहुत मेहनत भी कर रहे हैं. लेकिन मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसे चीज़ हैं जिसके बारे में क्रिकेट जगत में कभी ज्यादा बात नहीं होती, लेकिन इस समय ये मुद्दा तब सुर्ख़ियों में आया जब इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज साराह टेलर को सिर्फ मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा.


न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तान दिया बयान

साराह टेलर के साथ हुए इस वाक्या बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तान का बयान सामने आया उन्होंने कहा कि,

“मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से क्रिकेट विश्व का सबसे ख़राब खेल हैं”

इतना ही नहीं उन्होंने न्यूज वेबसाइट से बातचीत करते हुए ये भी कहा कि,

“मेरा ऐसा मानना हैं कि मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से ये खेल बहुत ज्यादा ख़राब हैं”

बता दे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तान अपनी टीम की शारीरिक फिटनेस के अलावा उनकी मानसिक स्वास्थ्य का भी काफी ध्यान रखती हैं.


क्रिकेट आगे बढ़ा तो चुनौतियां भी बढ़ी

बेट्स आगे बात करती हुई ये भी कहती हैं कि

“पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट बहुत आगे तक गया हैं, लेकिन उससे जुड़ी चुनौतियां भी बहुत बढ़ गयी हैं. आप खेलते खेलते इसके आदी हो जाते हो, जोकि आपके स्वास्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं हैं. मैं इस बात को बखूबी जानती हूँ, जब मैं भी इंग्लैंड में खेल रही थी तब मुझे वहां जाकर खेलना बहुत ज्यादा पसंद था. एक दम नया माहौल था. वहां का लेकिन जब मैं अपने घर वापस गयी और सीजन की शुरुआत की तब मुझे लगा कि मैं अभी बहुत पीछे हूँ और मुझे फिर से स्टार्टिंग करनी पड़ेगी.”

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने फिटनेस को लेकर दिया ये बड़ा बयान appeared first on SportzWiki Hindi.