Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह की कोठी पर कब्जा, अज्ञात व्यक्ति ने जड़ा ताला, सदमे में क्रिकेटर

इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह की कोठी पर किसी ने ताला लगा दिया हैं. जिसकी शिकायत हरभजन ने एसएसपी नीलांबरी विजय जगदाले से की हैं. वही पुलिस इस मामलें की जांच में जुट गयी हैं. अभी तक पुलिस के सामने न तो कोई विवाद सामने आया हैं और न ही सीसीटीवी फुटेज में कुछ निकला हैं, जिसकी वजह से पुलिस इसको किसी की शरारत मान रही हैं.

बता दे हरभजन सिंह ने इस मामले पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की हैं.


भज्जी ने जाहिर की नाराजगी

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इस मामले ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा हैं कि,

“इस कोठी में फिलहाल रहना या नहीं रहना मेरी मर्जी है। इस पर कोई भी व्यक्ति ताला कैसे लगाकर जा सकता है। “

इतना ही नहीं भज्जी ने यह भी बताया कि,

“यह कोठी उन्होंने खरीदी हैं, लेकिन जब मैंने इसकी सफाई के लिए माली को भेजा। तब मुझे पता चला कि उसमे लगे ताले के नीचे एक और ताला लगा हुआ हैं. इस ताले को किसने लगाया इसकी जानकारी न तो मुझे हैं न मेरे परिवार को.”

सीसीटीवी फुटेज से कोई नहीं दिखा

इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज होने के बाद आसपास रहने वाले लोगों से इसकी पूछताछ की गयी हैं. इसके बाद लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी गई. सीसीटीवी कैमरे में कोई भी व्यक्ति आते जाते हुए दिखाई नहीं दे रहा हैं और न ही किसी ने यहां किसी को देखा हैं.

पड़ोसियों ने दी सूचना

भज्जी ने 2008 में सेक्टर-नौ में यह कोठी खरीदी थी. इस कोठी में किसी के न रहने के कारण यहाँ घास व झाड़ियां हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक उनके पड़ोस में ही लोग अपनी कोठी बनाकर रहने लगे थे. हरभजन सिंह की कोठी में कई जहरीले जानवर दिखते थे. जिसके बाद उनके पड़ोसियों ने इसकी सूचना उनके जीजा को दी. कोठी की सफाई करवा दें यहां लोगों को दिक्क्त हो रही हैं.भज्जी ने अपने माली को घर साफ़ करने के लिए भेजा। जिसके बाद कोठी में लगे इस ताले की सूचना उनको मिली।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post हरभजन सिंह की कोठी पर कब्जा, अज्ञात व्यक्ति ने जड़ा ताला, सदमे में क्रिकेटर appeared first on SportzWiki Hindi.