पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग के जिन्न ने समय-समय पर दस्तक दी है। पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास की शुरुआत से ही मैच फिक्सिंग एक ऐसी चुनौती रही है जिसे खत्म ही नहीं किया जा पा रहा है। कुछ उसी तरह ही हाल के ही दिनों में पूर्व पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की बात को स्वीकार किया था।
दानिश कनेरिया ने मैच फिक्सिंग की बात को किया था स्वीकार
पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने 6 साल पहले 2012 में इंग्लिश काउंटी क्रिकेट के दौरान एसेक्स के लिए खेलते हुए मैच फिक्सिंग के काम को अंजाम दिया था।

जिसके बाद दानिश कनेरिया को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट ने जांच के बाद आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद से दानिश कनेरिया लगातार इस बात से इनकार करते नजर आए।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मामले को लेकर बना सकती है नई जांच समिति
लेकिन अभी कुछ ही दिनों पहले अचानक से 6 साल बाद दानिश कनेरिया ने मैच फिक्सिंग की बात को स्वीकार कर लिया। दानिश कनेरिया के मैच फिक्सिंग की बात को मानने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले को लेकर नई जांच शुरू कर सकता है।

पीसीबी ने इसको लेकर कहा कि “कनेरिया के द्वारा कबूली करना एक बहुत गंभीर मुद्दा है और इसी सप्ताह बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी को अपनी कानूनी टीम और बोर्ड के भ्रष्टाचार और सतर्कता अधिकारों के साथ विचार-विमर्श करना होगा।
पीसीबी ने कनेरिया पर अब तक अपना रखा था नरम रूख
“जिसमें ये देखना है कि कनेरिया के खिलाफ एक नई जांच शुरू करनी चाहिए। क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार की बात स्वीकार कर ली है।”

इसके साथ ही आगे कहा गया कि “बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध के बाद भी इन पर बहुत ही नरम रूख अपनाया लेकिन अब ये क्रिकेट परिदृश्य से पूरी तरह से बाहर किया जा सकता है।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पूर्व पाक स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया की मैच फिक्सिंग कबूली के बाद पाक बोर्ड उठा सकता है ये बड़ा कदम appeared first on SportzWiki Hindi.