खेल डेस्क। भारतीय टीम अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया का लम्बा दौरा करेगी। इस दौर पर टीम इंडिया कंगारू टीम के खिलाफ चार टेस्ट और तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी।
भारतीय टीम के इस दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा घुटने में चोट लगने के बाद भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध हो गया है।
PAKvAUS: अब्बास की आंधी में उड़ा आॅस्ट्रेलिया, पाकिस्तान ने जीती 1-0 से सीरीज
बताया जा रहा है कि इस चोट के कारण उस्मान ख्वाजा आठ सप्ताह तक क्रिकेट से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये जरुर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका साबित होगा, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैपिंरिंग विवाद के कारण पहले ही स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर टीम से बाहर चल रहे हैं।
नाथन लायन ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, इन दिग्गजों की श्रेणी में हुआ शामिल
जानकारी के अनुसार, उस्मान ख्वाजा को पाकिस्तान के खिलाफ अबुधाबी में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लगी थी। इसी कारण से वह मैच की दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे थे।गौरतलब है कि भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलियाई दौरा 21 नवंबर से टी-20 मैच के साथ शुरू होगा।
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कार्यक्रम:
टी-20 शृंखला:
मैच दिनांक स्थान पहला 21 नवंबर पर्थ दूसरा 23 नवंबर मेलबर्न तीसरा 25 नवंबर सिडनी
टेस्ट शृंखला:
पहला 06 से 10 दिंसबर एडिलेड दूसरा 14 से 18 दिंसबर पर्थ तीसरा 26 से 30 दिंसबर मेलबर्न चौथा 03 से 07 जनवरी सिडनी
वनडे शृंखला:
पहला 12 जनवरी सिडनी दूसरा 15 जनवरी एडिलेड तीसरा 18 जनवरी मेलबर्न