Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानिए, रोहित शर्मा ने कल पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ किया ये काम

इंटरनेट डेस्क। कल गुवाहाटी के बारसपाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से मात देकर 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। साथ ही भारतीय टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये लेकिन रोहित शर्मा ने एक काम अपने करियर ने पहली बार किया।

आपको बता दे की कल के मैच में भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने 154 रन की शानदार पारी खेली। साथ ही अपने वनडे क्रिकेट करियर का 20वां शतक लगाया। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ने एक और शानदार काम किया आपको बता दे की इससे पहले रोहित शर्मा के 19 शतको में एक भी शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ नही था। उनका अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ अधिकतम स्कोर 95 रन था। इसलिए कल गुवाहाटी के मैदान में वेस्टइंडीज़ की टीम के खिलाफ रोहित शर्मा का ये पहलावनडे शतक था।

साथ ही आपको बता दे की रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए है। साथ ही रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में तीन-तीन दोहरे शतक का रिकॉर्ड है जों दुनिया में किसी भी बल्लेबाज के पास नही हैं। आपको बता दे भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा खड़े किये गए 323 रन के विशाल लक्ष्य का आसानी से पीछा किया और लगभग 8 ओवर शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

Ind vs WI : विराट-रोहित ने मिलकर बनाये इतने सारे रिकार्ड्स, गिनते-गिनते थक जाएंगे आप



Herald