Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी : मनेंद्र के शतक से जीता राजस्थान

Vijay Hazare Trophy: Rajasthan win by Manendra's century

चेन्नई, 1 अक्टूबर: मनेंद्र नरेंद्र सिंह (101) की शतकीय पारी के दम पर राजस्थान ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी में असम के खिलाफ खेले गए मैच में 56 रनों से जीत हासिल की। एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मैच में राजस्थान के लिए तनवीर मशरत-उल-हक (3/27) की गेंदबाजी ने भी अहम भूमिका निभाई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने मनेंद्र की शतकीय पारी और महिपाल लोमरोर (54) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए।

इस पारी में मनेंद्र और महिपाल के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज राजस्थान के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे पाया।

असम के लिए इस पारी में जितुमोनी कलिता ने दो विकेट लिए। अरुप दास, मृणमोय दत्ता, कप्तान अमित सिन्हा और रियान पराग को एक-एक सफलता हाथ लगी।

218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे असम के बल्लेबाज प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों के आगे कमजोर नजर आए।

कप्तान अमित की ओर से खेली गई 52 रनों की अर्धशतकीय पारी और रियान के 45 रनों के अहम योगदान के बावजूद असम की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और उसकी पारी 161 रनों पर ही सिमट गई।

असम की पारी को समेटने में हक के अलावा, राहुल चहर और चंद्रपाल सिंह ने दो-दो विकेट लेकर अहम योगदान दिया। राजेश बिशनोई को एक सफलता हाथ लगी।

The post विजय हजारे ट्रॉफी : मनेंद्र के शतक से जीता राजस्थान appeared first on SportzWiki Hindi.