Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रा

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की 141 रन की शतकीय पारी के दम पर कंगारू टीम ने पहला टेस्ट मैच ड्रॉ खेला. दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा. खेल के पांचवें यानी आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाए और मैच को बचा लिया. उस्मान ख्वाजा ने इस मैच में 85 और 141 रन की पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला.

ऑस्ट्रलियन टीम का यादगार प्रदर्शन 

ऑस्ट्रेलिया ने आज सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (141) की बेहतरीन शतकीय पारी के अलावा, ट्रेविस हेड (72) और कप्तान टिम पेन (नाबाद 61) की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच पाकिस्तान से जीत छीनते हुए मैच ड्रॉ करा दिया. पाकिस्तान ने चौथी पारी में आस्ट्रेलिया के सामने 462 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. आस्ट्रलिया ने पांचवें और आखिरी दिन गुरुवार को अपनी दूसरी पारी में आठ ओवरों में 362 रन बनाते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया.

आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 136 रनों के साथ की थी. लग रहा था कि पाकिस्तानी गेंदबाज पांचवें दिन आस्ट्रेलिया के बाकी के सात विकेट ले सीरीज में 1-0 की बढ़त ले लेंगे, लेकिन पहले दिन 50 के स्कोर पर नाबाद रहने वाले ख्वाजा और उनके साथ लौटने वाले हेड ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की उम्मीद को नेस्तेनाबूद कर दिया.

इस दौरान  इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की. 175 गेंद खेलकर पांच चौके मारने वाले हेड 219 के कुल स्कोर पर मोहम्मद हफीज की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए. पदार्पण कर रहे मार्नस लाबुसचांजे सिर्भ 13 रनों का योगदान देकर 252 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रा appeared first on SportzWiki Hindi.