भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच क्रिकेट मैच किसी युद्ध से कम नहीं होता है। इस क्रिकेट मैच में जीतने वाली टीम के लिए उस सफलता से बड़ी और कोई सफलता नहीं होती है तो वहीं जीत दिलाने वाले खिलाड़ी रातों-रात स्टार बन जाते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के नायक लेकिन उसके बाद नहीं मिली जगह
भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच जीतना बहुत ही खास माना जाता है। और जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों को तो पलकों पर बिठाया जाता है। साथ ही जीत के नायक खिलाड़ी के लिए भी पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाना यादगार बन जाता है।

लेकिन क्या आपने ऐसा सुना है कि जो खिलाड़ी भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक मैच में जीत दिलाए उस खिलाड़ी को उसके बाद कभी मौका ना मिले। ये सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन ऐसा एक खिलाड़ी के साथ हो चुका है।
ऋषिकेश कानितकर ने जीताया था मैच
जी हां, एक भारतीय खिलाड़ी जिसके लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीत दिलाना ऐसी गलती बन गया कि उन्हें उसके बाद कभी मौका नहीं मिला। हम बात कर रहे हैं भारत के पूर्व बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर की…

साल 1998 में भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच खेला गया जहां भारत के प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे और जीत के लिए 3 गेंदों में दो रन की जरूरत थी। अब गेंदबाजों के साथ क्रीज पर मौजूद कानिटकर पर जीत की जिम्मेदारी थी।
आखिरी ओवर में कानिटकर ने भारत को दिलायी थी जीत
आखिरी ओवर में सकलैन मुश्ताक गेंदबाजी कर रहे थे और इनकी गेंद पर कानिटकर ने स्ट्राइक मिलते ही चौका लगाकर भारत को शानदार जीत दिला दी। इसके बाद कानिटकर को लगा कि वो देश में पोपुलर हो गए लेकिन इस जीत के नायक रहे कानिटकर को इसके बाद कभी टीम में जगह नहीं मिली।
फिक्स मैच में जीत दिलाने के कारण कानिटकर को नहीं मिली जगह
ऋषिकेश कानिटकर को बाहर करने का मसला किसी को समझ नहीं आया लेकिन साल 2000 में कानिटकर को बाहर करने के राज से पर्दा हटा। जब भारत के मनोज प्रभाकर ने एक स्टिंग ऑपरेशन में कई राज खोले।

इस स्टिंग के दौरान अंजू महेन्द्र नाम के शख्स ने बताया कि ये मैच पहले से फिक्स था जिसमें पाकिस्तान की जीत तय थी लेकिन कानिटकर ने बीच में बल्ला अड़ा कर भारत को जीत दिला दी।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीता कर गलती कर गया यह भारतीय खिलाड़ी, दोबारा चयनकर्ताओं ने कभी नहीं दी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.