Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई दौरे को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी ने भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-0 से मात देकर सीरीज पर कब्जा किया हैं। साथ ही अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। साथ ही पहले दो वनडे मैचो को लेकर टीम की घोषणा हो चुकी है। लेकिन हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का बयान सामने आया है और यह बयान वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच को लेकर नही बल्कि आगामी ऑस्ट्रेलियाई दौरा को लेकर दिया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की हाल ही में भुवनेश्वर कुमार भारत के आगामी ऑस्ट्रेलियाई दौरा को लेकर एक बयान दिया है उनका कहना है की यह दौरा काफी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि उनका मानना है की कोई भी दौरा आसान नहीं होता। साथ ही आपको बता दे की ऑस्ट्रेलिया दो स्टार खिलाड़ियों डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ इस दौर में टीम के साथ नही होगें। लेकिन फिर भी भुवनेश्वर कुमार का मानना है की फिर ऑस्ट्रेलिया दौरा चुनौतीपूर्ण क्योंकि कोई भी हर टीम के लिए बाहर की परिस्थिति बहुत मुश्किल होती है।

साथ ही भुवनेश्वर कुमार का कहना है में यह नही बोल सकता की भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारी पड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया के पास उनके दो प्रमुख बल्लेबाज टीम ने नही रहेंगे जिन्होंने टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही उनके जगह जिन बल्लेबाजों ने ली है वे भी अच्छे होगे। इस लिए भारतीय टीम की अच्छी तैयारी रखना बहुत जरूरी है।



Herald