Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केंद्रीय मंत्री ने धोनी को दी संन्यास लेने की सलाह, कही ये बात

स्पोर्ट्स डेस्क। बुधवार को टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे विशाखापटनम के डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह मैच टाई पर खत्म हुआ। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली के शतक और अम्बाती रायुडू के अर्धशतक की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 50 ओवर में 321 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

विराट ने इस मैच में शानदार 157 रनो की पारी खेली और उन्होंने मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं इस मैच सभी की नजरे एमएस धोनी थी। लेकिन धोनी ज्यादा देर तक विकेट पर ठीक नहीं पाए और 25 गेंद पर सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद एक बार फिर धोनी के फैंस नाराज हुए, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री बाबुल सुप्रियो भी धोनी की बल्लेबाजी से नाराज नजर आये और उन्होंने धोनी को संन्यास लेने की सलाह दे डाली।

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो इस कदर नाराज़ हुए की उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एमएस धोनी आज जिस तरह आउट हुए उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उनका बहुत बड़ा फैन हूँ जिसके बावजूद मेरे दिमाग में ये ख्याल आता है कि उन्हें अब क्रिकेट को गुडबाय कहने का वक्त आ गया है। असहमति जताने के लिए आपका स्वागत है।' ट्वीट वायरल होने के बाद कुछ लोगो ने समर्थन किया तो किसी को लगता है कि धोनी को अपनी बल्लेबाज़ी पर ध्यान देना चाहिए।



Herald