Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे के दूसरे टेस्ट में खेलने को लेकर भारतीय कोच ने कही ये बात

दूसरे टेस्ट मैच से पहले स्पोर्ट्स स्टार लाइव को भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने दूसरे टेस्ट में टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर कई रोचक बातें बोली हैं.

पृथ्वी शॉ ने की शानदार बल्लेबाजी 

भरत अरुण ने कहा, “पृथ्वी शॉ ने जिस तरह राजकोट टेस्ट मैच में खेला, वह शानदार था. उन्होंने जिस तरह रन बनाये. वो देखने लायक था. उनकी आक्रमकता मैदान पर उनकी बॉडी लैंग्वेज उनके शॉट्स सब देखने लायक थे. एक अच्छे खिलाड़ी में जो चीजें होनी हैं. उन्होंने वह सब दिखाया हैं.

गेंदबाजी में अभी भी सुधार की जरुरत 

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने आगे अपने बयान में कहा, “निश्चित रूप से, हम चाहते हैं, कि गेंदबाजों पर ज्यादा वर्कलोड ना पड़े, इसलिए हम उन्हें अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाह रहे हैं. हमारे गेंदबाज काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. फिर भी, अभी कुछ और क्षेत्रों में सुधार करने की ओर देख रहे हैं. 

रहाणे, राहुल और सिराज को लेकर भी बोली ये बात 

गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने आगे अपने बयान में राहुल और रहाणे को लेकर कहा,

अजिंक्य रहाणे पर बात करते हुए अपने बयान में कहा, रहाणे एक शानदार खिलाड़ी हैं. उनका विदेशी धरती में रिकॉर्ड भी शानदार हैं. उनमे वह सब कुछ हैं. जो एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी के पास होना चाहिए. विदेशी धरती में वह हमारे सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं.

मुख्य कोच रवि शास्त्री और बल्लेबाजी कोच संजय बंगार केएल राहुल के साथ उनकी बल्लेबाज को लेकर नेट्स में काफी बातचीत कर रहे हैं. मेरे लिए, राहुल एक शानदार खिलाड़ी है और उन्हें अभी टीम में जारी रखा जाना चाहिए. 

मोहम्मद सिराज ने इंडिया ए के लिए शानदार खेल दिखाया हैं. वह एक ऐसा गेंदबाज हैं जो बहुत जल्दी सीखता हैं. वह जितना अनुभवी होगा उतना अच्छा गेंदबाज बन जायेगा. 

यह दुर्भाग्यपूर्ण है, कि उमेश यादव को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में बहुत अधिक मौके नहीं मिले. अनिवार्य रूप से हम गेंदबाजों रोटेशन प्रणाली अपना रहे हैं और उमेश यादव भी इस प्रक्रिया का हिस्सा होंगे. 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे के दूसरे टेस्ट में खेलने को लेकर भारतीय कोच ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.