भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के उपकप्तान और तूफानी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद आखिरकार एक बार फिर से सफेद पोशाक में वापसी हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा को वापसी का टिकट थमाया है।
रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी
भारतीय सीमित ओवर की टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर अपने आपको स्थापित कर चुके रोहित शर्मा अपने आपको टेस्ट टीम के लिए नियमित नहीं रख सके थे।

वनडे क्रिकेट में हालिया दिनो के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा के टेस्ट टीम में वापसी की कई लोग मांग कर चुके हैं और आखिरकार चयनकर्ताओं को रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का हिस्सा बनाना पड़ा।
रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में वापसी का टिकट देने पर प्रसाद ने कही ये बात
तमाम अटकलों के बीच चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर उनके खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में शामिल कर दिया।

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट टीम में शामिल करने को लेकर भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि “रोहित को लेकर हमें महसूस होता है कि वो एक नेचुरल खिलाड़ी हैं। वो बैकफुट पर बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।”
अपने पांच साल के टेस्ट करियर में रोहित शर्मा खेल सके हैं 25 टेस्ट मैच
रोहित शर्मा ने अपने 5 सालों के इस टेस्ट करियर में टूकड़ो-टूकड़ों में 25 टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हिस्सा बने। इस दौरान वैसे तो रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा लेकिन हमेशा ही शर्मा में प्रतिभा की कमी नहीं देखी गई है।

ऐसे में भले ही रोहित शर्मा के टेस्ट टीम में शामिल होने पर कई लोगों ने इनकी बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठाए लेकिन एमएसके प्रसाद ने इसे नेचुरल करार देते हुए इसका फायदा उठाने के संकेत दे दिए हैं।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा रोहित की मौजूदा फॉर्म नहीं बल्कि इस वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें दी गयी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.