Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम में चयन नहीं होने से निराश है ये भारतीय ऑलराउंडर

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे शृंखला के अन्तिम तीन मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस तीन मैचों के लिए टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है।

INDvWI: आखिरी तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी

वहीं ऑलरांडर केदार जाधव ने खुद को भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने पर अपनी पीड़ा जताई है। इस बारे में केदार जाधव ने बताया कि पता नहीं विंडीज के खिलाफ बाकी बचे मैचों के लिए मुझे टीम में क्यों नहीं शामिल किया गया। इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई है।

अपनी टीम को विश्व चैम्पियन बनाने के लिए संन्यास तोड़ मैदान में उतरेगा ये दिग्गज बल्लेबाज

वहीं ऑलराउंडर केदार जाधव के बयान के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि केदार जाधव को चोटिल होने के उनके पुराने इतिहास के कारण टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जाधव को राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए अधिक घरेलू मैचों में खेलना होगा।

देवधर ट्रॉफी में अपने बल्ले की चमक नहीं दिखा पाए ये दो भारतीय बल्लेबाज

हालांकि भारतीय चयनकर्ताओं ने देवधर ट्राफी के बीच में केदार जाधव को उनकी फिटनेस परखने के लिए भारत ए टीम में जगह दी गई थी। इसके बाद केदार जाधव ने 25 गेंद में नाबाद 41 रन की पारी खेल भारतीय टीम में शामिल होने के लिए अपना दावा पेश किया था। इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

गौरतलब है कि पांच मैचों की वनडे शृंखला में अभी भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं। शृंखला का तीसरा मैच कल पुणे में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच खेला गया दूसरा वनडे रोमांचक रूप से टाई हो गया था।