स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय फैंस और भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों को थोड़ा निराशा जरूर हुई होगी क्योंकि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रोफी का फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। वहीं फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करना पड़ा। भारत और पाकिस्तान का खिताबी मुकाबला देखने भारी संख्या में फैंस आये थे लेकिन उनकी निराशा हाथ लगी। अब दोनों टीमों को आपस यह खिताब में बांटना पड़ेगा।
वहीं आपको जानकारी में बता दें, भारत और पाकिस्तान टीमें यह खिताब 2-2 बार अपने नाम कर चुकी हैं। भारतीय हॉकी टीम ने यह खिताब साल 2011 और 2016 में अपने नाम किया था वहीं पाकिस्तान ने लगातार दो बार 2012 और 2013 में यह खिताब जीता था। बता दें, भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान की टीम को 3-2 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में एंट्री मारी थी। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी ने सिर्फ मलयेशिया से गोलरहित ड्रॉ खेला था। इसके अलावा ओमान (11-0), पाकिस्तान (3-1) , जापान (9-0), कोरिया (4-1) और सेमीफाइनल में भी जापान (3-2) को मात दी थी।
वहीं रविवार को फाइनल मैच निर्धारित समय के बाद भी मैच शुरू नहीं हो पाया और फिर धीरे धीरे परिस्थितियां और भी ज्यादा बिगड़ती चली गई। वहीं फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा।
यह भी पढ़े:-
Ind vs WI: रोहित और रायडू ने लगाया शतक, भारत ने खड़ा किया 377 रनो का लक्ष्य
Ind vs WI: रोहित शर्मा ने लगाया अपने करियर का 21वां शतक, इस खिलाड़ी से की बराबरी
Herald