खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (141) की शानदार शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहला क्रिकेट टेस्ट मैच पांचवें और अंतिम दिन ड्रॉ करवाने में सफल रही।
Ind v WI: टेस्ट खेलने वाले 294वें खिलाड़ी बने शार्दुल ठाकुर, शमी के स्थान पर मिला पदार्पण करने का मौका
पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपनर उस्मान ख्वाजा ने दूसरी पारी में साहसिक पारी खेल अपनी टीम की संभावित हार को टाल दिया। उन्होंने कंगारू टीम की दूसरी पारी में कप्तान टिम पेन के साथ छठे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। टिम पेन ने नाबाद 61 की धैर्यपूर्ण पारी खेल अपनी टीम की हार टाली।
विराट को नहीं मिला आराम, पंत के बदले दिनेश कार्तिक को किया बाहर
मैच के अन्तिम दिन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए 462 रन के बेहद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी मेें आठ विकेट पर 362 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया।
इस दौरान मैन ऑफ द मैच उस्मान ख्वाजा ने 302 गेंदों पर 11 चौकों की सहायता से 141 रन बनाई। इस मैच को ड्रॉ करने में ट्रेविस हैड ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ट्रेविस ने 175 गेंदों की अपनी पारी में पांच चौकों की सहायता 72 रन रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
Ind vs WI: विराट की नजर अब पाकिस्तान के इस दिग्गज के खास रिकॉर्ड पर
जबकि टिम पेन ने अपनी 194 गेंदों की पारी में पांच चौकों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए।पाकिस्तान की ओर से इस पारी में लेग स्पिनर यासिर शाह ने 114 रन देकर चार और तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने 56 रन पर तीन विकेट हासिल किए।