ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम लगता है इन दिनों कुछ ज्यादा ही बदलाव के दौर से गुजर रही है। जब से इसी साल ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर बॉल टेपरिंग कांड हुआ उसके बाद से तो ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से कंफ्यूज नजर आ रही है।
टिम पेन को हटाकर एरोन फिंच को दी वनडे कप्तानी
स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के प्रतिबंध के बाद कप्तानी सबसे बड़ा सिरदर्द बनकर सामने आया है। इन दोनों दिग्गजों के प्रतिबंध के बाद जहां टेस्ट की कप्तानी का जिम्मा तो टिम पेन के कंधों पर ही है।


तो वहीं टिम पेन को पहले तो वनडे कप्तानी दी गई लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपना फैसला बदलते हुए अपने टी-20 कप्तान टिम पेन को वनडे की कमान भी सौंप दी गई है।
एलेक्स कैरी और जोश हेजलवुड बने उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों यूएई के दौरे पर पाकिस्तान की मेजबानी में खेल रही है। ये दौरा अपने आखिरी पलों में है इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीकी टीम की मेजबानी करनी हैं जहां होने वाली वनडे सीरीज के लिए एरोन फिंच को टिम पेन की जगह कप्तान नियुक्त कर दिया है।

इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज से ही टीम में दो उपकप्तानो की पॉलिसी को शुरू किया है और उसके तहत वनडे टीम के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को एरोन फिंच का डुपिटी नियुक्त किया है।
सेलेक्टर ने कहा, हमें है इन तीनों पर भरोसा
टीम चयन को लेकर ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सेलेक्टर ट्रेवर होन्स ने कहा कि हमें उम्मीद है कि एरोन , जोश और एलेक्स इस ऑस्ट्रेलिया के समर सीजन में टीम को अपने नेतृत्व में आगे ले जाएंगे। जहां हम दक्षिण अफ्रीका और भारत से खेलेंगे। वो हमारे मानक और वेल्यूएबिलिटी का भी पता लगाएंगे क्योंकि हम विश्व कप का बचाव करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें अब केवल 7 महीनें ही बाकी हैं।

वहीं ट्रेवर होंस ने टिम पेन को वनडे टीम से बाहर करने पर कहा कि
“एलेक्स कैरी अब फुल टाइम ग्लव्ज संभालेंगे और टिम पेन केवल टेस्ट में अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे। जिसमें अगले साल के एशेज सीरीज की तैयारी भी शामिल है। एलेक्स हमें बल्लेबाजी का भी मजबूत विकल्प देते हैं जैसा कि उन्होंने आखिरी बार बिग-बैश में दिखाया था।”
इस तरह से है ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
एरोन फिंच(कप्तान), एलेक्स कैरी(उपकप्तान, विकेटकीपर), जोश हेजलवुड(उपकप्तान), एश्टन एगर, पेट कमिंस, नाथन कुलटर नाइल, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, मरकस स्टोइनिस और एडम जाम्पा
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post ऑस्ट्रेलिया की वनडे कप्तानी से हटाए गए टिम पेन, इस खिलाड़ी को मिली वनडे टीम की कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.