Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अम्बाती रायडू आये फिर विवादों में, हो सकते हैं टीम से बाहर

अम्बाती रायडू ने हाल में ही भारतीय टीम में वापसी की थी. उन्होंने एशिया कप के 6 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 43.75 की औसत से 175 रन बनाये थे.

विजय हजारे टूर्नामेंट से बिना बताये मारी छुट्टी 

अम्बाती रायडू विवादों में आ गये हैं. दरअसल, उन्होंने अपनी घरेलू टीम हैदरबाद के लिए विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट के मैच में बिना अपने बोर्ड को सूचित किये हुए छुट्टी मार ली हैं.

फिट होने के बावजूद नहीं खेल रहे हैदराबाद की टीम से 

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अम्बाती रायडू को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन उसके बाद उन्हें एशिया कप खेलने जाना पड़ा, लेकिन जब वह एशिया कप खेलकर आये हैं और पूरी तरह फिट हैं तब भी अपनी घरेलू टीम के लिए विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं.

बोर्ड रायडू के रवैये से हैरान 

अम्बाती रायडू के इस रवैये से हैदरबाद क्रिकेट संघ भी काफी हैरान हैं. हैदरबाद क्रिकेट संघ के सचिव शेह नारायण ने अहमदबाद मिरर को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में कहा, “रायडू हमारे संपर्क में अबतक नहीं आया है. सीजन की शुरुआत में हमने उन्हें सभी कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन आश्चर्यजनक हैं, कि उसने एशिया कप के बाद भी हमारे लिए विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेला हैं. 

हालाँकि, दूसरी तरफ हैदराबाद के मुख्य चयनकर्ता नोएल डेविड अम्बाती रायडू के समर्थन में आये हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है, कि रायडू ने आराम करने की अपनी इच्छा के बारे में चयनकर्ताओं को बताया था.

 भारत के लिए खेल चुके हैं 40 वनडे मैच 

बता दें, कि अम्बाती रायडू ने भारतीय टीम के लिए अबतक 40 वनडे मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 49.2 की औसत से 1230 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 6 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 42 रन बनाये हुए हैं. उन्होंने आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी वापसी की थी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post अम्बाती रायडू आये फिर विवादों में, हो सकते हैं टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.