Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिटमैन रोहित शर्मा ने तोड़ डाला बंगाल टाइगर का ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए पांच वनडे की सीरीज के पहले मैच में जीत का खाता खोलने में कामयाबी हासिल की। टीम इंडिया ने गुवाहटी में खेले गए पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम को आठ विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की। पहले वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 8 विकेट पर 322 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

फायरमैन के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन

जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर ही मैच जीत लिया और सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली। पहले मैच में भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तौड बल्लेबाजी करी और दोनों ने शतक जमाने में कामयाबी हासिल की है। पहले मैच में टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने शानदार रिकॉर्ड बनाया और भारत के पूर्व कप्तान व बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज सौरभ गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विराट ने दिया बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये बल्लेबाज करेगा ओपनिंग

रोहित शर्मा ने छक्को के मामलें में सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने इस शानदार पारी में 8 छक्के लगाए। सौरभ गांगुली के वनडे में 190 छक्के थे। अब रोहित ने इन आठ छक्कों की बदौलत 194 छक्के हो गए है। रोहित शर्मा ने इस मैच में 152 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस दौरान 117 गेंदों में 15 चौके और 8 छक्कों की मदद से ये आतिशी पारी खेली।