Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में लौटे हफीज

Hafeez returns to Pakistan team for Australia Test series

लाहौर, 1 अक्टूबर: पाकिस्तान ने सोमवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान किया। चयनकर्ताओं ने हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को 17 सदस्यीय टीम में चुना है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, हफीज सात अक्टूबर से शुरू होने वाले शुरुआती टेस्ट मैच से पहले दुबई पहुंचेंगे।

हफीज दो साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। 37 साल के हफीज अभी तक 50 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 39.22 की औसत से 3,452 रन बनाए हैं।

हफीज एक अच्छे ऑफ स्पिनर भी हैं लेकिन उनके संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के कारण उन पर एक से अधिक बार प्रतिबंध लग चुका है।

The post आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में लौटे हफीज appeared first on SportzWiki Hindi.