Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अबुधाबी टेस्ट : मैच के बीच में ही पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को ले जाया गया अस्पताल, जानें वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अबुधाबी के शेख ज़ायेद स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां पर पाकिस्तान मैच के चौथे दिन जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर है। हालाँकि इसी बीच पाकिस्तान टीम के लिए के बुरी खबर आ रही है कि उसके कप्तान सरफ़राज़ अहमद को चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले अस्पताल ले जाया गया।

देवधर ट्रॉफी के लिए हुआ टीम का ऐलान, रहाणे और रैना सहित इन सीनियर खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

सरफ़राज़ को सिरदर्द की शिकायत होने के बाद शुक्रवार सुबह अस्पताल ले जाया गया। सरफ़राज़ हेलमेट पर बाउंसर लगने के बाद मैच के चौथे दिन मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। सरफ़राज़ को दूसरी पारी में पीटर सीडल की बाउंसर गेंद उस समय हेलमेट पर लगी थी जब वे 33 रन पर बल्लेबाजी कर रहे है। हालाँकि इसके बावजूद सरफराज ने बल्लेबाजी करना जारी रखा और 123 रन पर 81 रन की पारी खेली। सरफ़राज़ ने पहली पारी में भी 94 रन बनाये थे।

सरफ़राज़ की अनुस्पथिति में असद शफ़ीक़ ने टीम की कमान संभाली वहीं मोहम्मद रिज़वान विकेटकीपिंग करते हुए नजर आये।

इस से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को भी उस समय बड़ा झटका लगा जब उनके इन-फॉर्म बल्लेबाज उस्मान खवाजा को बाएं घुटने में गंभीर चोट लगी। इस चोट के बाद ख्वाजा दूसरी पारी में अभी तक बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे है वहीं इस चोट की वजह से ख्वाजा का भारत के खिलाफ 6 नवम्बर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में खेलना संदेहास्पद हो गया है। ख्वाजा को यह चोट दूसरे टेस्ट के ट्रेनिंग सेशन के दौरान लगी थी।

विजय हजारे ट्रॉफी: पवन नेगी के दम पर दिल्ली फाइनल में पहुंचा

मैच में अजीबों तरीके से आउट हुआ ये खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर बना मजाक का कारण



Herald