वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं. जिसमे उन्होंने टीम की स्लिप फील्डिंग व मैच के दौरान इस्तेमाल होने वाली गेंद को लेकर कई रोचक बातें बोली हैं.
हम नियमित स्लिप फील्डिंग का अभ्यास कर रहे

टीम की स्लिप फील्डिंग के बारे में बोलते हुए विराट कोहली ने कहा, “जो खिलाड़ी नियमित रूप से स्लिप में फील्डिंग कर रहे हैं वो घंटो स्लिप कैचिंग का अभ्यास भी कर रहे हैं.
चाहे वह पुजारा हो या अजिंक्य, राहुल सभी खिलाड़ी स्लिप कैचिंग का कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. जिसमे मैं भी शामिल हूं. हम सभी ने अभ्यास में कैचों की संख्या को निर्धारित किया हैं और इसे जारी रखना चाहते हैं. लम्बे समय तक स्लिप फील्डिंग में अच्छे नतीजे के लिए हमें अपने अभ्यास को जारी भी रखना होगा.
टेस्ट मैच के लिए ड्यूक्स की गेंद सबसे बेस्ट

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के लिए ड्यूक्स की गेंद को बेस्ट बताते हुए कहा, “ड्यूक्स और कुकबुरा अच्छी क्वालिटी की गेंद हैं, जो बाद में भी स्विंग करती हैं. मुझे लगता है कि ड्यूक्स बॉल टेस्ट मैच क्रिकेट के लिए सबसे उपयुक्त गेंद है.
ड्यूक्स बॉल के साथ स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों ही प्रभावी रहते हैं. इस गेंद के होने से टेस्ट क्रिकेट का कोई भी सत्र उबाऊ नहीं होता हैं और सभी लोग रोमांचक क्रिकेट ही चाहते हैं.”
ऑस्ट्रेलिया के लिए हमारे पास एक अच्छा तेज गेंदबाजी यूनिट

विराट कोहली ने आगे अपने बयान में कहा, “ऑस्ट्रेलिया के लिए, हम उन खिलाड़ियों को देख रहे हैं जो अपनी गेंद पर वेरिएशन कर सकते हैं और तेज गति से गेंद को कर सकते हैं, क्योंकि तेज गेंदे हमेशा विदेशी परिस्थितियों में काम करती है, जो गेंदबाज तेज गति से गेंद करता हैं, वह गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में काफी सफल रहता हैं.
यदि आप मोईन अली जैसे किसी को देखते हैं, तो यह उसकी गति है जिससे उसे खेलना मुश्किल हो जाता है. मुझे लगता है, कि अश्विन ने भी इंग्लैंड में यह अच्छा प्रदर्शन किया था, वह जितना तेज हो सकता था वहां उसने उतनी तेजी से गेंद को घुमाया था.
जडेजा भी ऐसा करने में सक्षम हैं, मुझे नहीं लगता, कि हमारी गेंदबाजी यूनिट में ज्यादा कोई चिंता की बात हैं.
The post ड्यूक्स, एसजी और कुकबुरा गेंद में से इस गेंद को विराट कोहली ने बताया टेस्ट के लिए बेस्ट appeared first on SportzWiki Hindi.