Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल सहित वेस्टइंडीज के ये चार दिग्गज भारत के खिलाफ वनडे शृंखला में नहीं दिखा पाएंगे अपना जलवा 

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल, ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो के साथ ही स्टार स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण का भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की एक दिवसीय सीरीज में जलवा देखने को नहीं मिलेगा। क्रिस गेल और सुनील नारायण तो इस दौरे पर होने वाले टी-20 सीरीज के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को टी-20 सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष कर्टनी ब्राउन ने एक बयान में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल निजी कारणों से भारत और बांग्लादेश के दौरे पर नहीं खेले पाएंगे।

वेस्टइंडीज टीम इस समय भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले मैच में उसे टीम इंडिया के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। अब वह दूसरा टेस्ट मैच खेलने के बाद वह भारत के खिलाफ वनडे शृंखला खेलेगा। इस शृंखला का पहला मैच गुवाहाटी में 21 अक्टूबर को होगा ।

भारत के खिलाफ होने वाली इस शृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम में तीन युवाओं खिलाडिय़ों सलामी बल्लेबाज चंद्रपाल हेमराज, हरफनमौला फेबियन एलेन और तेज गेंदबाज ओशाने थामस को टीम में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज की वनडे टीम : जैसन होल्डर (कप्तान), मर्लोन सैमुअल्स, फेबियन एलेन, सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, कीमो पाल, रोवमैन पावेल, चंद्रपाल हेमराज, शिमरोन हेटमायेर, शाइ होप, अलजारी जोसेफ, एविन लुइस, एशले नर्स, केमार रोच, ओशाने थामस ।

वेस्टइंडीज की टी-20 टीम : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, फेबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एविन लुइस, ओबेड मैकाय, एशले नर्स, कीमो पाल, खारी पियरे, रोवमैन पावेल, शेरफाने रदरफोर्ड, ओशाने थामस।