इंटरनेट डेस्क। रंगना हेराथ श्रीलंका के प्रमुख स्पिन गेंदबाज है। श्रीलंका के इस शानदार स्पिन गेंदबाज ने अपनी जादूई गेंदों से कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। रंगना हेराथ ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। इसी के साथ आपको बता देते हैं कि श्रीलंका के इस सफल गेंदबाज ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
10वीं पास के लिए रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
जी, हां रंगना हेराथ ने नवंबर में गॉल में होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच खेलने के बाद इस लंबे फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। वैसे आपको बता देते है कि रंगना के लिए गाले का मैदान हमेशा से ही खास रहा है, क्योंकि 19 साल पहले हेराथ ने इसी मैदान में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। मुथैया मुरलीधरन के बाद रंगना हेराथ श्रीलंका के दूसरे सफल गेंदबाज है। रंगना टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल लेफ्ट आर्म स्पिनर भी है। इसी साथ बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज ने एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल 34 बार किया।
श्रीलंका के इस मुथैया मुरलीधरन के बाद सफल गेंदबाज ने अपने टेस्ट करियर में कुल 92 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 430 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। रंगना हेराथ ने इसके अलावा, 71 वनडे मैचों में 74 और 17 टी20 मैचों में 18 विकेट लिए हैं। श्रीलंका का दिग्गज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 10वां सबसे सफल गेंदबाज हैं।