Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तरबेज शम्सी ने बताया उस भारतीय बल्लेबाज का नाम जिसके सामने बल्लेबाजी करने में होती है परेशानी

साउथ अफ्रीका के युवा चाइनामैन गेंदबाज़ तरबेज शम्सी हमेशा से ही अपने विकेट लेने के बाद सेलिब्रेशन से जाने जाते हैं. आईपीएल में बंगलौर के लिए खेल चुके शम्सी विराट कोहली की बल्लेबाज़ी की क्षमता से काफी ज्यादा प्रभावित है. उनका मानना है कि वो इस समय दुनिया के बेस्ट बैट्समैन है और उनका विकेट उनके करियर का सबसे यादगार पल है.

कोहली को लेकर किया था ट्वीट 

तरबेज शम्सी ने भारत के कप्तान विराट कोहली को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वन डे सीरीज में आउट किया था. ऐसे में उस मैच को लेकर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि दुनिया के बेस्ट बैट्समैन का सामना करना हमेशा से ही चैलिजिंग रहता है.गेम उनके जैसे बहुत कम ही खिलाड़ी हुए हैं. ये मेरी लाइफ का सबसे अच्छा पल था.

आप को बता दें कि तरबेज शम्सी आईपीएल में बंगलौर के लिए खेल चुके है. इस दौरान उनके कप्तान खुद विराट कोहली भी रहें है.दोनों मैदान के बाहर काफी अच्छे दोस्त भी है.

हाल में ही तोड़ा था डिविलियर्स का रिकॉर्ड

विराट कोहली

विराट कोहली ने गुवाहाटी में वनडे करियर का 36वां शतक बनाया था. यह बतौर कप्तान कोहली का वनडे में 14वां शतक था. शतक बनाने वाले कप्तान की लिस्ट में कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया था. डिविलियर्स ने टीम की कप्तानी करते हुए 13 शतक बनाए थे. सबसे ज्यादा 22 शतक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने बनाए हैं.

वही अगर भारत की तरफ से कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक की बात करें तो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत की तरफ से वनडे में कप्तानी करते हुए 10 शतक बनाए थे। विराट कोहली उनसे शतक बनाने के मामले में काफी आगे निकल चुके हैं. ऐसे में साफ़ है कि कोहली मैच दर मैच रिकार्ड्स बुक में अपना नाम दर्ज करा रहें है और खुद को महान खिलाड़ियों में शामिल कर रहें है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post तरबेज शम्सी ने बताया उस भारतीय बल्लेबाज का नाम जिसके सामने बल्लेबाजी करने में होती है परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.