Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डीविलियर्स संन्यास से कर सकते हैं वापसी

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इसी साल मई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। 34 वर्षीय डिविलियर्स ने यह फैसला क्यों लिया यह सभी की समझ से परे था। उनमें काफी क्रिकेट बचा था और वह शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह टी-20 लीग में खेलते रहेंगे।

संन्यास से कर सकते हैं वापसी

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है कि दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने वाले एबी डिविलियर्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। इसके लिए वह जनवरी में फैसला ले सकते हैं।

स्पोर्ट्स तक एडिटर विक्रांत गुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि वह कुछ समय पहले डीविलियर्स से मिले थे और उन्होंने कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं और इसका अंतिम फैसला वह जनवरी 2019 में लेंगे।

खेल सकते हैं 2019 विश्व कप

क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप की शुरुआत 2019 के मई में हो रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक इस टूर्नामेंट को नहीं जीत पाई है। टीम लगातार सेमीफाइनल तक पहुंची है, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाती। इसी वजह से एक टीम को चोकर्स का टैग भी मिला है।

विश्व कप 2015 में भी दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी मैदान पर ही रोने लगे थे। इस खिलाड़ियों में टीम के कप्तान एबी डीलियर्स भी शामिल थे।

ऐसा रहा है अंतरराष्ट्रीय करियर

एबी डिविलियर्स

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाजी एबी डिविलियर्स ने 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

टेस्ट और वनडे में उनका औसत 50 से अधिक का है। वनडे में उन्होंने 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। वह वनडे क्रिकेट में दस हजार रन पूरा करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डीविलियर्स संन्यास से कर सकते हैं वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.