Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उप-कप्तान के रूप में मिशेल ने अपने भूमिका के साथ न्याय नहीं किया : शेन वॉर्न

मेलबर्न| आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉर्न का कहना है कि टेस्ट टीम के उप-कप्तान के रूप में मिशेल मार्श का काम बेहद अजीब है। वॉर्न को नहीं लगता कि मिशेल ने अपनी इस जिम्मेदारी के साथ न्याय किया है।
पिछले माह ही मिशेल को आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में खेली गई सीरीज में आस्ट्रेलिया टीम में तेज गेंदबाज मौजूद नहीं थे और ऐसे में मिशेल एकमात्र विकल्प थे। ऐसे में अब मिशेल अपनी भूमिका में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

शेन ने कहा, “मैंने सीरीज से पहले नहीं सोचा था कि वह टीम में अपनी जगह भी बना पाएंगे। उन्होंने ठीक-ठाक काम किया। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि एक उप-कप्तान के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है। इसीलिए, उप-कप्तान के रूप में उन्हें देखना बेहद अजीब है।”

The post उप-कप्तान के रूप में मिशेल ने अपने भूमिका के साथ न्याय नहीं किया : शेन वॉर्न appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.