इंटरनेट डेस्क। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में मयंक अग्रवाल और मोहम्मद सिराज ने पहली बार भारतीय टेस्ट में जगह बनायी है। बताया जा रहा है की इस महीने में 4 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जायेगी। साथ ही विराट कोहली अब इस सीरिज में वापिस से कप्तान की कमान दी गयी है। मोहम्मद सिराज पहली बार चुने जाने को लेकर काफी खुश है।
हाल ही में मोहम्मद सिराज ने भारत ए की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए के खिलाफ 25 विकेट लिए इस वजह से उनको पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गयी है। मोहम्मद सिराज ने कहा है की मेरे करियर में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का बहुत योगदान है उन्होंने जों भी मुझे सलाह दी है वह मेरे लिए बहुत मायने रखती है। साथ ही उनकी यह बातों की वजह से मेरे खेल में काफी कुछ सुधार हुआ साथ ही उनकी दी गयी सलाह की वजह से आज में इस मुकाम पर हूँ। बताया जा रहा है की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट राजकोट में 4 अक्टूबर से और दूसरा टेस्ट 12 अक्टूबर से हैदराबाद में खेला जाएगा।
भारतीय टेस्ट टीम - विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
Herald