Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोहोर कप: आखिरी लीग मैच में हार के बावजूद फाइनल में भारत

जोहोर बारू (मलयेशिया) 
फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को सुल्तान जोहोर कप में आखिरी लीग मैच में ब्रिटेन ने 3-2 से हरा दिया जो इस टूर्नमेंट में भारत की पहली हार रही। टूर्नमेंट में लगातार चार जीत दर्ज कर चुकी भारतीय टीम 12 अंक लेकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है जिसके पांच मैचों में 10 अंक हैं। मनदीप मोर की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक शुरुआत की और पांचवें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर बना। विष्णुकांत सिंह ने दूसरे प्रयास में गोल दागा। अगले मिनट ब्रिटेन के लिए कैमरून गोल्डन ने बराबरी का गोल कर दिया। दूसरे क्वॉर्टर में भी भारत का दबदबा रहा और शिलानंद लाकड़ा ने 20वें मिनट में गोल कर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। तीसरे क्वॉर्टर में ब्रिटेन ने दबाव बनाना शुरू किया। भारत ने दो पेनल्टी कॉर्नर गंवाए। स्टुअर्ट रूशमेरे ने 39वें मिनट में ब्रिटेन के लिए बराबरी का गोल किया। ब्रिटेन ने 51वें मिनट में कप्तान एडवर्ड के गोल के दम पर बढ़त बनाई और भारत को बराबरी का गोल नहीं करने दिया। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।