पाकिस्तान के लेफ्ट आर्म स्पिनर अब्दुर रहमान ने आज बुधवार को अचानक अपने संन्यास की घोषणा कर दी हैं. वह साल 2014 से पाकिस्तान की टीम से बाहर चल रहे थे. जिसके बाद उन्होंने आज बुधवार को अचनाक अपने संन्यास का ऐलान कर दिया हैं.
साल 2006 में किया था वनडे डेब्यू

पाकिस्तान के लिए अब्दुर रहमान ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2007 में किया था. वहीं उन्होंने अपना वनडे डेब्यू साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अपना डेब्यू साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ साल 2007 में किया था.
लम्बे समय से राष्ट्रिय टीम में नहीं मिल पा रहा था मौका

वह पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे थे और शानदार प्रदर्शन भी कर रहे थे, लेकिन उन्हें पाकिस्तान की राष्ट्रिय टीम से खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था. जिसके चलते उन्होंने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी हैं.
बता दें, कि अब्दुर रहमान पाकिस्तान की साल 2011 की विश्व कप टीम में भी शामिल थे. उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच बांग्लादेश के खिलाफ साल 2014 में खेला था. वहीं उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच श्रीलंका के खिलाफ साल 2014 में ही खेला था. उन्होंने अपना अंतिम टी-20 मैच साल 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था.
शानदार रहा था क्रिकेट करियर
बता दें, कि अब्दुर रहमान ने 22 टेस्ट मैच में 29.39 की औसत से कुल 99 विकेट हासिल किये थे. वहीं अपने खेले 31 वनडे मैचों में उन्होंने 38.06 की औसत से 30 विकेट हासिल किये थे.
उन्होंने पाकिस्तान की टीम के लिए कुल 8 मैच भी खेले हैं. जिसमे उन्होंने 17.45 की औसत से 11 विकेट हासिल किये. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने खेले 179 मैचों में कुल 640 विकेट हासिल किये हैं. वह बाएँ हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post चयनकर्ताओं की अनदेखी के कारण इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.