Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के जबरदस्त जज्बे के बीच बाबर आजम ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखकर नहीं होगा यकिन

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में गुरूवार को टेस्ट क्रिकेट इतिहास का एक ऐतिहासिक मैच खेला गया जहां ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी लेकिन मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए मैच को ड्रॉ करवा दिया।

ऑस्ट्रेलिया को मिला था 140 ओवर में 462 रनों का लक्ष्य

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 462 रनों का असंभव सा लक्ष्य दिया तो वहीं इसके लिए 140 ओवर भी दिए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी और टेस्ट क्रिकेट में पांचवें दिन की परिस्थिति को देखते हुए तो ऑस्ट्रेलिया के लिए हार से बचना मुश्किल था। ऑस्ट्रेलिया के लिए 140 ओवर बल्लेबाजी करना किसी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने से कम नहीं था।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने दिखाया जबरदस्त जज्बा

चौथे दिन के स्कोर 136/3 से आगे खेलना शुरू किया और नाबाद बल्लेबाज ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने पूरा एक सेशन निकाल दिया। लंच के बाद ट्रेविस हेड और लाबुसचेन चलते बने।

लेकिन इसके बाद टिम पेन और उस्मान ख्वाजा ने छठे विकेट के लिए 212 गेंदों में 79 रनों की मैराथन साझेदारी कर मैच को पूरी तरह से ड्रॉ होने की तरफ मोड़ दिया।

बाबर आजम ने लिया हैरतअंगेज कैच

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बेहतरीन जज्बे के साथ ही बाबर आजम के कैच ने हर किसी को हैरान कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ मजबूती से अग्रसर थी और तभी उस्मान ख्वाजा ने कप्तान टिम पेन का साथ छोड़ दिया।

उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद मिचेल स्टार्क बल्लेबाजी करने आए तो बल्लेबाजी में हाथ दिखाने की क्षमता रखते हैं। लेकिन 128वें ओवर में यासिर शाह की पहली ही गेंद मिचेल स्टार्क ने डिफेंस की कोशिश की जो शार्ट लेग की और हवा में चली गई जो शॉर्ट लेग के फील्डर से कुछ दूर थी।

लेकिन यहां खड़े बाबर आजम ने अपनी दांयी और बेहतरीन छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच कर मैच पाकिस्तान को वापसी करवा दी। इस कैच को देख हर कोई हैरान रह गया। वैसे आखिर में ऑस्ट्रेलिया ने मैच ड्रॉ करवा दिया।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के जबरदस्त जज्बे के बीच बाबर आजम ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखकर नहीं होगा यकिन appeared first on SportzWiki Hindi.