Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट को नहीं मिला आराम, पंत के बदले दिनेश कार्तिक को किया बाहर

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद शुरू होने वाली एकदिवसीय शृंखला के पहले दो मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है।

अपनी खराब फार्म को दूर करने के लिए अब धोनी खेलेंगे ये टूर्नामेंट

इन पहले दो मैचों के लिए घोषित भारतीय टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी लम्बे समय बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। वहीं दो शीर्ष गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है।

Ind vs WI: विराट की नजर अब पाकिस्तान के इस दिग्गज के खास रिकॉर्ड पर

हालांकि भारतीय चयनकर्ताओं ने नियमित कप्तान विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिए जाने की खबरों पर विराम लगाते हुए उन्हें पहले दो मैचों के लिए कप्तान बनाया है।

भारतीय चयनकर्ताओं का सबसे चौंकाने वाला फैसला दिनेश कार्तिक को बाहर करने का रहा। जो अभी टीम इंडिया की ओर से अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

अब इमरान ताहिर ने टी-20 क्रिकेट में बना डाले ये रिकॉर्ड

एशिया कप में भारतीय टीम में शामिल रहे राजस्थान के दीपक चाहर और सिद्धार्थ कौल को भी टीम इंडिया से बाहर किया गया है। जाबकि ऑलराउंडर केदार जाधव और हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के कारण उनके नामों पर विचार नहीं किया गया।

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट

पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाटी रायुडू, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, शार्दुल ठाकुर और लोकेश राहुल।