खेल डेस्क। वेस्टइंडीज टीम बुधवार को जब विशाखापत्तनम में भारत क खिलाफ दूसरे वनडे के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य मेजबान टीम को हराकर शृंखला में बराबरी हासिल करने का होगा।
डेनमार्क ओपन में सायना को करना पड़ा रजत पदक से संतोष
विंडीज को पांच मैचों की शृंखला के गुवाहटी में खेले गए पहले मुकाबले में बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में मेहमान टीम की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज शिमाने हेटमेयर ने तूफानी शतकीय पारी खेली थी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे कल, कोहली बना सकते हैं ये विश्व रिकॉर्ड
दूसरे वनडे से एक दिन पूर्व हेटमेयर ने अपनी तूफानी पारी खेलने के पीछे का राज बताया है। शिमरोन हेटमेयर ने बताया कि खराब फार्म से उबरने में महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने उनकी मदद की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके जैसे युवा खिलाडिय़ों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने वाले महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के वह शुक्रगुजार हैं।
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप: स्वर्ण पदक के मुकाबले में हारकर भी बजरंग ने रच दिया इतिहास
ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानने वाले वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज हेटमेयर ने कहा कि वह लारा के अधिकांश शाट्स स्वाभाविक रूप से सीख गए हैं। उन्होंने बताया मैं गेंद के हिसाब से शाट खेलता हूं ।
गौरतलब है कि गुवाहटी में खेले गए पहले वनडे में 21 साल के हेटमेयर ने केवल 78 गेंदों पर ही 106 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और छह छक्के लगाए थे।