Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

करवा चौथ स्पेशल- इन भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां पहली बार कर रही हैं करवा चौथ का व्रत

भारत एक विशाल देश है जिसमें कई धर्मों और जातियों के लोग रहते हैं। इस देश में धर्मों के अपने-अपने अलग-अलग त्योहार होते हैं। उन्हीं त्योहारों में आज हिंदू धर्म में पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार माना जा रहा है।

करवा चौथ पर इन भारतीय क्रिकटरों की पत्नियां कर रही हैं पहली बार व्रत

करवा चौथ…. एक ऐसा त्योहार जिसमें एक पत्नी अपने पति के दीर्घायु और सफलता के लिए व्रत करती है। अब जब करवा चौथ की बात हो तो भारतीय क्रिकेट टीम में भी कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी पत्नियां पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रही हैं।

तो आपको बताते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी जिनकी पत्नियां इस बार कर रही हैं पहली बार करवा चौथ का व्रत…..

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल दिसंबर में 11 तारीख को इटली में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की। वैसे तो ये जोड़ी शादी से पहले भी काफी चर्चित रही लेकिन शादी के बाद अनुष्का शर्मा के लिए ये पहला करवा चौथ होगा। जिसमें उन्होंने अपने पति विराट कोहली के लिए लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है।

भुवनेश्वर कुमार और नुपुर नागर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को बोल्ड किया करते हैं लेकिन पिछले साल 23 नवंबर को ही भुवनेश्वर कुमार अपनी बचपन की दोस्त नुपुर के प्यार में बोल्ड हो गए और शादी के बंधन में बंधे। नुपुर के लिए शादी के बाद ये पहला करवा चौथ का व्रत है जिसमें उन्होंने भुवी के लिए व्रत रखा होगा।

क्रुणाल पंड्या और पंखूड़ी शर्मा

बडौदा के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है। क्रुणाल पंड्या ने पिछले साल ही 27 दिसंबर को पंखुड़ी शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे।  पंखुड़ी शर्मा पहली बार शादी के बाद करवा चौथ मना रही है जिसमें उन्होंने अपने पति के लिए व्रत रखा होगा।

 

मयंक अग्रवाल और अशिता सूद

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल हुए सीजन के खत्म होने के बाद अपनी दोस्त अशिता सूद के साथ जून में सात फेरे लिए।

मयंक अग्रवाल और अशिता सूद शादी के बंधन में बंधने के बाद ये पहला करवा चौथ मना रहे हैं, जिसमें अशिता अपने पति के लिए व्रत रख रही होंगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post करवा चौथ स्पेशल- इन भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियां पहली बार कर रही हैं करवा चौथ का व्रत appeared first on SportzWiki Hindi.