Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सरफिरे आशिक ने की अपनी प्रेमिका की ऐसी हालत, देखने वालों की भी कांप उठी रूहं

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के लवेदी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना के अनुसार यहां पर एक सिरफिरे आशिक ने अपनी ही प्रेमिका का गला कटर से रेत दिया। सिरफिरे आशिक ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब वे मन्दिर में दर्शन कर गांव में लौट रहे थे। इस घटना के बाद युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पति के अलावा ससुर भी चाहता था बहू से ये काम करवाना, नहीं मानी तो फिर...

ग्रामीणों ने शनिवार देर शाम क्षेत्र के ग्राम चन्द्रपुरा और धर्मपुरा के बीच भोगनीपुर नहर के किनारे एक लडक़ी को घायल अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू की।

बच्ची के साथ आरोपियों ने पहले किया ये काम और उसके बाद फिर जो किया...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवती ने अपना नाम प्रतीक्षा शाक्य और अपने प्रेमी का नाम संदीप दोहरे बताया है। युवती ने पुलिस को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह संदीप के साथ मोटरसाइकिल से लखना कालिका देवी मन्दिर से दर्शन करके वापस गांव की ओर आ रहे थे।

बुराड़ी कांड की यादे फिर हुई ताजा, फरीदाबाद में चार भाई बहनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इस दौरान संदीप ने गले पर कटर से वार कर मुझे वहीं फेंककर फरार हो गया।पीडि़त युवती का सैफई मेडिकल यूनीवर्सिटी में सघन चिकित्सा कक्ष में उसका उपचार चल रहा है। उसकी हाल में अभी सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।