Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, राजिंदर सिंह की लेंगे जगह

लाइव सिटीज डेस्क: बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया. मुश्ताक हॉकी इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष राजिंदर सिंह की जगह लेंगे. सोमवार को हॉकी इंडिया के आठवें सम्मेलन और चुनाव के दौरान उन्हें निर्वाचित किया गया. मूल रूप से मोतिहारी के कल्याणपुर ब्लॉक निवासी मुश्ताक हॉकी बिहार से जुड़े हैं और इससे पहले वो हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष और महासचिव थे.

इन्हें भी मिली नई जिम्मेदारी

इसके अलावा मणिपुर हॉकी के ज्ञानेंद्रो निंगोबम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर हॉकी के असिमा अली और झारखंड हॉकी के भोलानाथ सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया. जम्मू कश्मीर हॉकी के राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का नया महासचिव चुना गया है. मरियम्मा कोशी के रिटायरमेंट के बाद उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था. हॉकी असम के तपन कुमार दास को दूसरे कार्यकाल के लिये कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया है. कार्यकारी बोर्ड समिति में 13 लोगों को स्थान दिया गया है.

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंथा लाकड़ा को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी संघ के संयुक्त सचिव होंगे. कार्यकारी सदस्य के तौर पर हॉकी राजस्थान की आरती सिंह, हॉकी तमिलनाडु की एम रेणुका लक्ष्मी और एसवीएस सुब्रमण्यम गुप्ता चुने गए हैं.

यह भी पढ़ें- अब पूरी तरह मिथिला पेंटिंग से सज चुकी है बिहार संपर्क क्रांति, दिल्ली से आयेगी दरभंगा

मुश्ताक के निर्वाचन पर बिहार खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है. उन्हें बधाई देने वालों में बिहार बॉलीबाल संघ, बिहार तैराकी संघ, बिहार टेबल टेनिस संघ, बिहार तलवारबाजी संघ, बिहार बैडमिंटन संघ, बिहार फुटबॉल संघ, खो-खो संघ समेत अन्य खेल संघों को पदाधिकारी शामिल है.

The post बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, राजिंदर सिंह की लेंगे जगह appeared first on Live Cities.