विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट 2018 में उत्तराखंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज कर्णवीर कौशल ने शानदार दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने सिक्किम के गेंदबाजो की जमकर खबर लेते हुए मात्र 135 गेंदों पर 202 रन का दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने अपने इस शानदार दोहरे शतक में 18 चौके और 9 छक्के लगाये थे.
तोड़ा था रहाणे का रिकॉर्ड

बता दें, कि भारत के घरेलू वनडे क्रिकेट में इससे पहले सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड अजिंक्य रहाणे के नाम था. अजिंक्य रहाणे ने साल 2008 में मुंबई के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ 187 रन की शानदार पारी खेली थी.
अजिंक्य रहाणे के इस 187 रनों के रिकॉर्ड को कर्णवीर कौशल ने दोहरा शतक लगाकर तोड़ दिया था. अब उनके 202 रन का स्कोर ही भारत के घरेलू क्रिकेट का सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड माना जायेगा.
धोनी की तरह बनना चाहते हैं बेस्ट फिनिशर
कर्णवीर कौशल ने मंगलवार को टीओआई से बात करते हुए कहा,
“मैं धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैं हमेशा से उनके जैसे ही बल्लेबाजी करना चाहता था. मैं इस खेल में धोनी जैसा ही एक विश्व स्तरीय फिनिशर बनना चाहता हूं.
जिस तरह से धोनी खेलते है और गेंद को हिट करते है वह शानदार हैं. वह दबाव को भी बहुत अच्छी तरह से हैंडल कर लेते हैं.
भारतीय क्रिकेट भाग्यशाली है, कि उसके पास धोनी जैसे क्रिकेट खिलाड़ी हैं. मैं उन्हें किसी दिन मिलना चाहूंगा और उन्हें धन्यवाद कहना चाहूँगा की उन्होंने मुझे प्रेरित किया.”
रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ खुश हूं

रहाणे के रिकॉर्ड को तोड़ने को लेकर कर्णवीर कौशल ने कहा,
“मैं अजिंक्य रहाणे के रिकॉर्ड को तोड़कर वाकई में बहुत खुश हूं. वह मैच मेरे लिए बहुत यादगार है. अगर मैं किसी दिन रहाणे से मिलूं, तो मैं उसे अपने रिकॉर्ड के बारे में बताउंगा और उसे स्कोरकार्ड भी दिखाऊंगा. अजिंक्य रहाणे भी एक महान बल्लेबाज हैं. मैं उनसे भी क्रिकेट के सुझाव लेना पसंद करूंगा.”
रिकॉर्ड के बारे में नहीं था पता
कर्णवीर कौशल ने आगे अपने बयान में कहा,
“ईमानदारी से कहू, तो मुझे इस रिकॉर्ड के बारे में पता नहीं था. मुझे इस बारे में बिल्कुल भी नहीं पता था, कि विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर क्या हैं.
जब मैं दोहरा शतक लगाकर वापस ड्रेसिंग रूम में आया तब मेरे कोच और मेरे साथियों ने मुझे गले लगाया और मुझे बताया, कि मैं विजय हजारे टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाने वाला पहला बल्लेबाज हूं और मैंने अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post कोहली की तरह नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी की तरह बनना चाहते है विजय हजारे में दोहरा शतक लगाने वाले कर्णवीर कौशल appeared first on SportzWiki Hindi.